ePaper

मतंगिया गांव के जंगल में मिला व्यक्ति का शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

Updated at : 16 Feb 2026 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
मतंगिया गांव के जंगल में मिला व्यक्ति का शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के मतंगिया गांव के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में केनाल किनारे गड्ढे से बरामद किया गया.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के मतंगिया गांव के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में केनाल किनारे गड्ढे से बरामद किया गया. मृतक की पहचान मतंगिया गांव निवासी दिनेश हांसदा के रूप में हुई है. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. जानकारी के अनुसार, संध्या करीब 3-4 बजे सूचना मिली कि दिनेश हांसदा का शव मतंगिया जंगल स्थित चुनिया केनाल के पास एक गड्ढे में पड़ा है. सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे और शव को निकालकर घर लाये. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लायी. पुलिस ने घटनास्थल पर भी जाकर निरीक्षण किया. स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा आशंका जतायी जा रही है कि पानी लेने के दौरान पैर फिसलने से गड्ढे में गिर जाने के कारण दिनेश हांसदा की मृत्यु हुई होगी. वहीं पत्नी छोटकी बसुकी, भाई शिवनंदन हांसदा, पुत्रवधू मंजू बेसरा आदि ने पूर्व से चल रहे जमीन विवाद के कारण हत्या कर शव को जंगल में फेंक देने की आशंका जतायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दिनेश हांसदा गांव में रहकर मजदूरी करते थे. उनके तीन पुत्र हैं. बड़ा पुत्र राजकुमार हांसदा एवं दूसरा पुत्र छोटू हांसदा बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि छोटा पुत्र सन्नी हांसदा घर पर माता-पिता के साथ रहता था. उनकी मृत्यु के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पानी के गड्ढे में गिरने से मृत्यु प्रतीत होती है. हालांकि हर बिंदु पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन