प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

नेहरू युवा केंद्र बांका के बैनर तले मेरा युवा भारत अभियान के तहत बुधवार को प्लस टू हाई स्कूल पंजवारा मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ.
पंजवारा. नेहरू युवा केंद्र बांका के बैनर तले मेरा युवा भारत अभियान के तहत बुधवार को प्लस टू हाई स्कूल पंजवारा मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम के पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग के रिले रेस एवं दोनों वर्गों में चार सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका माया मिश्रा ने किया, जबकि आयोजन का संचालन गारिमा भारती ने किया. आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया. बताया गया कि खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा व बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्राॅफी एवं मैडल देकर सम्मानित किया जायेगा. मौके पर विद्यालय के शिक्षक रूपेश रंजन, पिंकू कुमारी, जनरल जिया, धर्मेंद्र निराला, उज्ज्वल कुमार, सिब्ते आलम, कयूम अंसारी, विश्वजीत कुमार, मान सिंह, रंजीत तिवारी, मधु कुमारी, वंदना कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




