भाजपा का प्रशिक्षण कार्यशाला सात मार्च से 16 अप्रैल तक चलेगा

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 19 Feb 2026 7:03 PM

विज्ञापन

19 फरवरी को प्रदेश में एक शिविर संपन्न हो चुका है.

विज्ञापन

बांका. भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ता प्रशिक्षण विषय पर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्र ने की. मौके पर प्रदेश भाजपा मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रदेश से लेकर पंचायत, गांव तक के कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति, सिद्धांत, इतिहास व वर्तमान में देश तथा आम जनों के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के विषय जानकारी देना है. ताकि कार्यकर्ता उन बातों को आम जनों तक पहुंचा सके. 19 फरवरी को प्रदेश में एक शिविर संपन्न हो चुका है. अब दिनांक 28 फरवरी को क्षेत्रीय स्तर पर भागलपुर में एक शिविर निर्धारित है, जिसमें जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक मंडल से 10-10 कार्यकर्ता, जो अच्छा वक्ता हो उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करना है. आगे इसी प्रकार प्रत्येक मंडलों में प्रशिक्षण शिविर होना है. तत्पश्चात पंचायत स्तर पर भी प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह कार्यक्रम सात मार्च से 16 अप्रैल तक चलेगा. सभी मंडल अध्यक्षों का यह दायित्व है कि शिविर संपन्न कराने की पूरी व्यवस्था स्थान, समय और सूचना देना है. कार्यक्रम का संचालन जिला महा मंत्री सुभाष साह ने किया. इस मौके पर प्रशिक्षण शिविर के संयोजक महेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी, उगेंद्र मंडल, हरे कृष्ण पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश सिन्हा, नगर परिषद बांका की उपाध्यक्ष डॉ. विनिता प्रसाद, श्रीकांत रजक, सुमन सौरभ सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन