बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के समीप से बाइक की चोरी

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया क्षेत्र के बाइक मालिकों को सावधान रहने की जरूरत है. जरा सा भी लापरवाही या चूक पर बाजार में सक्रिय बाइक चोर गिरोह आपकी बाइक उड़ा सकते हैं.

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया क्षेत्र के बाइक मालिकों को सावधान रहने की जरूरत है. जरा सा भी लापरवाही या चूक पर बाजार में सक्रिय बाइक चोर गिरोह आपकी बाइक उड़ा सकते हैं. बांका रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के बगल स्थित स्टूडियो के सामने खड़ी की गयी पैशन प्रो बाइक बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे चुरा ली गयी. चोरी की गयी बाइक के मालिक सह आनंदपुर ओपी क्षेत्र के गौरा गांव के नन्हुआकुरा टोला निवासी उमेश यादव के पुत्र पिंटू कुमार यादव के कॉल पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर चोरी की जांच-पड़ताल की. पीड़ित बाइक मालिक ने बताया कि स्टूडियो के सामने खड़ी कर खरीदारी करनी शुरू की. दस मिनट बाद सामान खरीद कर स्टूडियो के पास पहुंचे, तो वहां से बाइक गायब थी. विदित हो कि बैंक ऑफ इंडिया के समीप से पिछले तीन वर्षों के दौरान बाइक चोरी की आधा दर्जन से भी अधिक घटनाएं घटित हो चुकी है. कटोरिया बाजार क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह के पुन: सक्रिय हो जाने से स्थानीय बाइक मालिक सहमे हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन