महिला का चेन छीन कर बाइक सवार फरार

Updated:
विज्ञापन

शहर स्थित वीर कुंवर मैदान के समीप से सड़क पर जा रही एक महिला का बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीनकर कर फरार हो गये.

विज्ञापन

बांका. शहर स्थित वीर कुंवर मैदान के समीप से सड़क पर जा रही एक महिला का बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीनकर कर फरार हो गये. घटना के संबंध में पीड़ित महिला विजयनगर मोहल्ला निवासी रानी झा ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. महिला ने बताया कि वह मार्केट में सब्जी की खरीदारी कर पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान मॉल के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचा और उसके गले से सोने की चेन छीन कर तेजी से कटोरिया मार्ग की ओर भाग गया. महिला ने बताया कि चेन छीनने वाले युवक में पीछे बाइक पर सवार युवक के द्वारा ही चेन को छीना गया, जबकि दूसरा युवक बाइक को तेजी में चला रहा था. उधर पीड़िता द्वारा दिये गये आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन