खेत में कचरा फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
शंभुगंज थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव में कचरा फेंकने को लेकर हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करायी है
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव में कचरा फेंकने को लेकर हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, खपड़ा गांव की सीता देवी पति रसिक यादव खेत की ओर कचरा फेंकने गयी थी. बताया जाता है कि कचरा फेंकने को लेकर गांव के ही रिश्ते में लगने वाले ससुर जगत यादव ने आपत्ति जताया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. सीता देवी के पति रसिक यादव का आरोप है कि जगत यादव ने बिना किसी ठोस कारण के गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. दूसरे पक्ष के जगत यादव ने भी अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को निराधार बताते हुवे कहा कि पहले उनकी ओर से अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ी. घटना के बाद दोनों पक्ष शंभुगंज थाना पहुंचे और एक-दूसरे के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी है. थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए