बौंसी का अमृत सरोवर बना हरियाली का केंद्र, लगाये गये सैकड़ों पौधे
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन
Banka News : विश्व पर्यावरण दिवस पर नयागांव स्थित अमृत सरोवर परिसर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से गूंज उठा. अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया तथा धरती को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.
विज्ञापन
बौसी, (बांका ) से संजीव पाठक की रिपोर्ट
Banka News : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नयागांव स्थित अमृत सरोवर परिसर में भव्य पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंचायत समिति सदस्य कुंदन भगत एवं अमृत सरोवर ग्रुप, नयागांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.अतिथियों का सम्मान कर हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और सम्मान के साथ हुई. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हर्ष पराशर, अंचलाधिकारी कुमार रवि, बीपीआरओ श्याम सुंदर तथा उद्यान पदाधिकारी सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारियों को पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया.अमृत सरोवर परिसर में लगाये गये विभिन्न प्रजातियों के पौधे
सम्मान समारोह के बाद अमृत सरोवर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया. उपस्थित लोगों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया. कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया.पर्यावरण संरक्षण मानव अस्तित्व की आवश्यकता : बीडीओ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ हर्ष पराशर ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की आवश्यकता बन चुका है. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए.प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण बेहद जरूरी : सीओ
अंचलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है. पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जल संरक्षण और जैव विविधता को भी मजबूत बनाते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.जनभागीदारी से सफल होगा अभियान : बीपीआरओ
बीपीआरओ श्याम सुंदर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का अभियान तभी सफल होगा जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी. उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और हरियाली बढ़ाने में योगदान दें.अमृत सरोवर बन रहा सामाजिक जागरूकता का केंद्र
पंचायत समिति सदस्य कुंदन भगत ने कहा कि अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का भी केंद्र बनता जा रहा है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया.”एक पेड़, एक जीवन” का लिया सामूहिक संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने “एक पेड़, एक जीवन ” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा धरती को हरा-भरा, स्वच्छ और पर्यावरण संतुलित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया. अमृत सरोवर ग्रुप के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील करते हुए लोगों से निरंतर पौधारोपण और संरक्षण कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन