ePaper

बांंका का स्मार्ट विलेज देश का बनेगा आइना, नीति आयोग के कार्यों को दी जायेगी मजबूती: केंद्रीय राज्य मंत्री

Updated at : 25 Jan 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
बांंका का स्मार्ट विलेज देश का बनेगा आइना, नीति आयोग के कार्यों को दी जायेगी मजबूती: केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्र सरकार के नवीन और नवीनीकरण उर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक इन दिनों अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर बांका में है.

विज्ञापन

बांका. केंद्र सरकार के नवीन और नवीनीकरण उर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक इन दिनों अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर बांका में है. राज्य मंत्री के द्वारा शनिवार को दूसरे दिन जिले में चल रही नीति आयोग के विभिन्न योजनाओं की स्थलीय जांच की. निरीक्षण के बाद राज्य मंत्री ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि जिले में नीति आयोग के 15 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. जिसमें आठ प्रोजेक्ट पर कार्य पूरा कर लिया गया है. जिले में करीब 14 करोड़ की राशि से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बेसिक इंफ्रास्टेक्चर एवं पीएम सूर्य घर योजना आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान वे रजौन के बाबरचक स्थित सुबे का पहला स्मार्ट विलेज पहुंचकर वहां के कार्यो को देखा. स्मार्ट विलेज में प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी, सामुदायिक केंद्र, मार्केट परिसर व स्कूल आदि का जायजा लिया गया. साथ ही ओढ़नी डैम पहुंचकर मछली उत्पादन के कार्य को भी देखा. उन्होंने बताया कि बांका में विकास को गति तेज है. यहां नीति आयोग से हो रहे कार्य में अच्छी प्रगति है. यहां के न्यूवार्म बेबी केयर, ओढ़नी डैम में मछली पालन, कंप्यूटर लैब ट्रेनिंग सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी, स्कूल का फर्नीचर आदि कार्यो का निरीक्षण किया. सभी कार्य से वह संतुष्ट दिखें. राज्य मंत्री ने कहा कि बांका में पीएम सूर्यघर एवं पीएम कुसुम योजना को गति दी जानी है. इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. उन्होंने बताया कि आकांक्षी 112 जिला में बांका जिला भी शामिल है. नीति आयोग के 14 इंडिकेटरों के रिपोर्ट पीएम को सौँपी जायेगी. जो भी कमी पायी गयी है, उसे दूर किया जायेगा. इस मौके पर पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल एवं सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन