बांका सदर अस्पताल में आज जानिये कौन-कौन से विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे उपलब्ध

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 05 Jun 2026 9:04 AM

विज्ञापन

Banka Health Update : अगर आज आप सदर अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए किस विभाग में कौन-से विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को देखेंगे. अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है.

विज्ञापन

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka News : सदर अस्पताल बांका में शुक्रवार को विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी. विभिन्न विभागों में एक दर्जन से अधिक चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

नेत्र, मेडिसिन और सर्जरी विभाग में विशेषज्ञों की तैनाती

जारी रोस्टर के अनुसार नेत्र रोग विभाग में डॉ धर्मवीर भारती, अर्थोपेडिक विभाग में डॉ अहमद रजा, सर्जरी विभाग में डॉ पवन कुमार झा, मेडिसिन विभाग में डॉ प्रमोद कुमार तथा दंत रोग विभाग में डॉ मनोज कुमार मरीजों की जांच और उपचार करेंगे.

सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. पहली ओपीडी में डॉ प्रमोद कुमार एवं डॉ संजीव कुमार मरीजों को परामर्श देंगे. महिला ओपीडी में डॉ अमृता प्रीतम एवं डॉ असफिया फातमा महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उपचार करेंगी.

सर्जरी और विशेष विभागों में भी मिलेगी सुविधा

ओपीडी सर्जरी में डॉ अहमद रजा एवं डॉ पवन कुमार झा मौजूद रहेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ प्रिया रानी और डॉ जितेंद्र कुमार बच्चों की जांच और इलाज करेंगे. नेत्र विभाग में डॉ धर्मवीर भारती, डॉ उमेश कुमार एवं डॉ अंकित कुमार अपनी सेवाएं देंगे. वहीं ईएनटी विभाग में डॉ विक्रम सत्यार्थी मरीजों का उपचार करेंगे.

फिजियोथरेपी और ब्लड सेंटर की भी रहेगी व्यवस्था

फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर कुमार एवं डॉ वकार मुस्तफा मौजूद रहेंगे. दंत चिकित्सा सेवा के लिए डॉ मनोज कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी अपनी सेवाएं देंगे.

इमरजेंसी में तीन शिफ्टों में चिकित्सकों की तैनाती

अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को सुचारू बनाए रखने के लिए तीन चिकित्सकों की अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अपूर्वा कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विक्रम सत्यार्थी तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ उस्मान गनी इमरजेंसी मरीजों का इलाज करेंगे.

नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था

एसएनसीयू में डॉ प्रिया रानी एवं डॉ जितेंद्र कुमार तीनों शिफ्टों में नवजात शिशुओं के इलाज और देखभाल के लिए तैनात रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन