बांका की मंडी में आज किस चीज के बढ़े दाम? दाल-सरसों में तेजी, जानें गेहूं-चावल समेत पूरे रेट

Updated:
विज्ञापन

मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका की व्यावसायिक मंडी में सोमवार को दलहन और तिलहन की कीमतों में वृद्धि देखी गई. अधिकांश खाद्यान्न के भाव स्थिर रहे, वहीं सब्जी बाजार में भी कुछ सब्जियों के दाम बढ़े हैं. ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने का असर कीमतों पर दिख रहा है.

विज्ञापन

बांका की व्यावसायिक मंडी में सोमवार को व्यापारियों और आमलोगों की भीड़ मिली-जुली रही. अधिकांश खाद्यान्न के भाव में खास बदलाव नहीं हुआ, जबकि दलहन और तिलहन की कीमतों में तेजी देखी गयी. सब्जी बाजार में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च समेत बाहर से आने वाली कई सब्जियों के भाव बढ़े हैं. वहीं, आलू की कीमत में रोज की तरह उतार-चढ़ाव जारी है.

विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार मंडी में पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण अधिकांश कृषि उत्पादों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. आने वाले दिनों में मौसम और मंडी में होने वाली आवक का असर कीमतों पर पड़ सकता है.

बांका मंडी में आज किस अनाज का क्या भाव?

स्थानीय व्यवसायिक मंडी के अनुसार आवक के आधार पर विभिन्न जिंसों की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है. दलहन, तिलहन, सरसों और मसाला समेत कई खाद्य वस्तुओं के भाव में तेजी है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

14 सितंबर को प्रमुख खाद्यान्न के थोक भाव (प्रति क्विंटल):

खाद्यान्नन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं₹2,600₹2,650
मक्का₹2,100₹2,150
चावल मंसूरी₹3,250₹3,400
चावल अरवा मोटा₹3,100₹3,250
चावल बासमती₹12,500₹13,500
मसूर दाल₹6,500₹7,000
मूंग दाल₹9,650₹9,750
अरहर दाल₹12,500₹15,500
गोटा चना₹6,300₹6,500
गोटा मूंग₹8,500₹9,000
पीली सरसों₹7,300₹7,550
आलू₹1,200₹1,450
प्याज₹4,700₹5,000
चीनी₹6,000₹6,500

सरसों तेल: 15 लीटर की कीमत ₹2,570 से ₹2,870 के बीच रही.

ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से कीमतों पर असर

कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से खाद्यान्न और अन्य सामान की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है. लंबी दूरी और ईंधन की बढ़ती लागत के कारण थोक से लेकर खुदरा कारोबारियों तक को अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है.

बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न समेत दूसरे जिंसों की आवक होती है. ऐसे में परिवहन लागत बढ़ने का सीधा असर कारोबारियों के साथ आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है.

आने वाले दिनों में मौसम और आवक पर नजर

व्यापारियों और किसानों की नजर अब आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति और मंडी में होने वाली आवक पर टिकी है. आवक में बदलाव या परिवहन लागत में बढ़ोतरी का असर थोक और खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन