मारपीट कांड के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कसबा मंझगाय गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर मारपीट मामले के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के कसबा मंझगाय गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर मारपीट मामले के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखिलेश मंडल, पिता योगेंद्र नारायण मंडल के रूप में हुई हैं. आरोपी कई वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर अखिलेश मंडल को उसके गांव से गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मारपीट कांड में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार को पुलिस संरक्षण में न्यायिक हिरासत में बांका न्यायालय भेजा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन