बाराहाट की बेटी रूपा चाइना में लहराएंगी तिरंगा, भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर बढ़ाया गौरव
समूह में एकत्र खिलाड़ी
बाराहाट की बेटी रूपा अब अंतरराष्ट्रीय शॉर्टबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. चाइना पहुँचते ही उन्होंने टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनी, जिसे उन्होंने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया.
बांका, बाराहाट. बाराहाट की बेटी अब अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर अपने हुनर का परचम लहराने को तैयार है. शॉर्टबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रखंड क्षेत्र की होनहार खिलाड़ी रूपा सोमवार देर रात चाइना पहुंच गयीं. वहां पहुंचने पर भारतीय दल के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्हें टीम इंडिया की आधिकारिक नीली जर्सी भेंट की गयी. नीली जर्सी पहनते ही रूपा का उत्साह और बढ़ गया.
टीम इंडिया की जर्सी पहनना जीवन का गौरवपूर्ण क्षण
‘प्रभात खबर’ से विशेष बातचीत में रूपा ने बताया कि भारतीय टीम की जर्सी पहनना उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है. उन्होंने कहा कि चाइना में शॉर्टबॉल प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में दर्शक भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं.
तिरंगे के साथ मैदान में उतरना बताया अद्भुत अनुभव
रूपा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस माहौल में तिरंगे के साथ मैदान पर उतरना उनके लिए बेहद खास और अद्भुत अनुभव है. उन्होंने प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और देश का मान बढ़ाने का संकल्प दोहराया.
बाराहाट से चाइना तक तय किया सफर
रूपा की इस उपलब्धि से बाराहाट सहित पूरे बांका जिले में खुशी की लहर है. स्थानीय खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों में भी उनकी उपलब्धि को लेकर उत्साह है. कोच, खेल प्रेमियों और प्रबुद्धजनों ने रूपा को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
परिवार से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने दी बधाई
रूपा को बधाई देने वालों में जिला परिषद सदस्य नीलम सिंह, प्रमुख खुशबू कुमारी, पूर्व प्रमुख राजेश यादव, सुरेश प्रसाद यादव, ओमप्रकाश यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, रामानंद चौधरी, राजीव लोचन मिश्रा, अविनाश सिंह और सुभाष साह सहित कई लोग शामिल हैं. रूपा के पिता विनोद यादव और माता ने भी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जतायी.
अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन पर टिकी नजर
बाराहाट की रूपा के चाइना पहुंचने के बाद अब जिले के खेल प्रेमियों की नजर उनके प्रदर्शन पर है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि रूपा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश और बांका का नाम रोशन करेंगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए