आपसी भाइचारे, सौहार्द व शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

धनकुंड थाना परिसर में शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया.
विज्ञापन
धनकुंड थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
धोरैया. धनकुंड थाना परिसर में शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया. थानाध्यक्ष सूरज सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन रजौन सर्किल इंस्पेक्टर की मौजूदगी में किया गया. बैठक में होली पर्व को आपसी भाइचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गयी. थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, जिसे सभी वर्गों के लोग मिलजुल कर मनाते हैं. उन्होंने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करने की अपील की. होली में शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए कई जगहों को भी चिह्नित किया गया है. जिसमें हसाय, बलियास, खैरा, बबुरा, काठबनगांव,अटपहरा, बखड्डा सहित चिह्नित किये गए जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती किये जाने की बात कही गयी है. बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधि ने एक स्वर में कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है तथा इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. बैठक में रेणु सिंह, सैनचक पंचायत के सरपंच शंकर दास, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मो. आलिम सहित मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










