गैर बुद्धिस्ट सदस्यों की मुक्ति को लेकर आंबेडकर सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार के प्रबंधन समिति में गैर बुद्धिस्ट सदस्यों की मुक्ति के लिए प्रभारी डीएम को ज्ञापन सौंपा है.
बांका. संविधान दिवस पर बिहार फूले अंबेडकर युवा मंच जिला इकाई ने मंगलवार को बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार के प्रबंधन समिति में गैर बुद्धिस्ट सदस्यों की मुक्ति के लिए प्रभारी डीएम को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें राष्ट्रपति, पीएम, सीएम व राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संगठन सदस्यों ने मांग की कि प्रबंधन समिति से गैर बुद्धिस्ट सदस्यों को निकालकर इस धर्म के मतालंबियों को प्रबंधन सौंपा जाय. कहा कि इस महाबोधि महाविहार के प्रबंधन समिति में गैर बुद्धिस्ट सदस्यों के शामिल होने के विरोध में लंबे वर्षों से आंदोलन चलते आ रहा है. इसे देखते हुए मामले में पहल की मांग की गयी है. इस मौके पर जिलाअध्यक्ष कामदेव दास, जिला प्रभारी मुकेश कुमार दास, जिला प्रभारी शिवनंदन दास सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए