अलका आर्या ने संभाला प्रखंड के सीओ का कार्यभार, बेहतर राजस्व सेवा और पारदर्शिता पर रहेगा जोर

बुके देते प्रखंड विकास पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बौंसी प्रखंड में अलका आर्या ने नए अंचल अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित निष्पादन पर जोर दिया है।
बौंसी (बांका). प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय में शुक्रवार को अलका आर्या ने नए अंचल अधिकारी (सीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. बीडीओ हर्ष पराशर ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपते हुए बुके भेंट कर स्वागत किया. अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नई अंचल अधिकारी का अभिनंदन किया. गौरतलब है कि पूर्व अंचल अधिकारी कुमार रवि का स्थानांतरण पटना हो गया है.
गुरुवार से हो गये कार्यमुक्त
स्थानांतरण आदेश के बाद उन्होंने गुरुवार को यहां से कार्यमुक्त होकर पटना में योगदान देने के लिए प्रस्थान किया. पदभार ग्रहण करने के बाद अंचल अधिकारी अलका आर्या ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने कहा, सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाएगा. कार्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को बढ़ावा देना मेरी प्राथमिकता रहेगी.
कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि बेहतर समन्वय से ही आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है. पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड नाजिर ओमप्रकाश, प्रधान लिपिक अमरेंद्र कुमार, अंचल निरीक्षक (सीआइ) मंटू कुमार, राजकुमार सहित अंचल कार्यालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










