अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन

जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. जिले में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है.

विज्ञापन

बौसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट :

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन लेते हुए संयुक्त छापेमारी में ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज की है. जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. जिले में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है. इसी क्रम में शनिवार की देर शाम गश्ती के दौरान जिला खनन पदाधिकारी एवं बौसी थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की.

टीम ने खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करते ट्रैक्टर किया जब्त

अभियान के दौरान टीम ने अवैध रूप से खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया.अधिकारियों ने वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक जांच शुरू कर दी है.बौसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में की गई कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जो बिना वैध कागजात के खनिज परिवहन में संलिप्त पाया गया.

दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खनन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है. साथ ही विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.प्रशासन ने आम लोगों से भी अवैध खनन संबंधी गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन