गांजा के साथ पकड़े गये आरोपित को भेजा जेल

पुलिस उपाधीक्षक कुमारी अर्चना के नेतृत्व में 30 ग्राम गांजा के साथ बौंसी पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
प्रतिनिधि, बौंसी. पुलिस उपाधीक्षक कुमारी अर्चना के नेतृत्व में 30 ग्राम गांजा के साथ बौंसी पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी के द्वारा बौंसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के द्वारा दलिया गांव निवासी रामधनी साह के पुत्र गुड्डू साह को गिरफ्तार करवाया गया. आरोपित के पास से 30 ग्राम गांजा भी पुलिस ने बरामद किया है. मालूम हो कि बौंसी बाजार के कुछ गुमटियों में अवैध तरीके से गांजा की बिक्री की जाती रही है. पुरानी अस्पताल गेट के पास भी गांजा बेचे जाने की सूचना मिलते रहती है. मालूम हो कि पूर्व में भी पंडा टोला के समीप से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया था. उक्त मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी गुड्डू साह को जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




