बोरिंग से पानी लेने के विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल
Author Deepak kumar choudhary
Updated:
विज्ञापन
कटोरिया प्रखंड के जमदाहा ओपी अंतर्गत जमदाहा पंचायत के कनचपरा गांव में बोरिंग से पानी लेने के विवाद में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी.
विज्ञापन
जख्मी महिला अपने पति व पिता को साथ लेकर पहुंची रेफरल अस्पताल
कटोरिया. कटोरिया प्रखंड के जमदाहा ओपी अंतर्गत जमदाहा पंचायत के कनचपरा गांव में बोरिंग से पानी लेने के विवाद में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी. मारपीट कांड में कनचपरा गांव निवासी जयप्रकाश यादव की जख्मी पत्नी राधिका देवी का रेफरल अस्पताल में डॉ संजीवनी प्रांजल द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. जख्मी महिला अपने पति जयप्रकाश यादव व पिता नरेश यादव ग्राम बालूकुरा को साथ लेकर जमदाहा ओपी के बाद रेफरल अस्पताल पहुंची. जख्मी महिला ने बताया कि उसके साथ मंझली सास सिया देवी, ससुर नरेश यादव, उसका पुत्र कल्लू यादव, रामकिशुन यादव, सुरेश यादव आदि ने मिलकर मारपीट की. इस दौरान जान मारने की नीयत से उसका गला भी दबाया गया. जख्मी राधिका देवी ने कहा कि साझा में किए गए बोरिंग से जब वह पानी लेने पहुंची, तो उसके साथ सबों ने गाली-गलोज करते हुए मारपीट की. पीड़िता ने जमदाहा ओपी पुलिस से मामले की जांच व कार्रवाई की गुहार लगायी है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन