सड़क पार कर रही एक महिला को बाइक सवार ने मारा धक्का

Updated:
विज्ञापन

जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया

विज्ञापन

बांका. थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव में सड़क पार कर रही एक महिला को बाइक सवार ने धक्का मार दिया. जिसमें महिला गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार बिशनपुर गांव निवासी शंकर कि पत्नी सुनीता देवी सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को धक्का मार दिया. जिसमें महिला जख्मी हो गयी. बच्चा को बचाने में बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी. बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित कटेली मोड़ के समीप बच्चा को बचाने में बाइक सवार युवक गिरकर जख्मी हो गया. जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार ककवारा गांव निवासी कैप्टन कुमार बाइक से बांका आ रहा था. इसी दौरान कटेली मोड़ के समीप एक बच्चा बाइक के सामने आ गया. जिसे बचाने के दौरान बाइक असंतुलित हो गया और बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया. फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार. बांका. एससी-एसटी पुलिस ने मारपीट मामले में रविवार को एक नामजद आरोपी को गोरा गांव से गिरफ्तार किया है. सदर अस्पताल में आरोपी का मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन राम ने बताया कि जुलाई 2024 में गोरा गांव निवासी शंभू महलदार पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था. उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन