शॉर्ट सर्किट से बंद घर में लगी आग, जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

अहले सुबह शोर की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा उनकी मां के घर में आग लगी हुई है.

विज्ञापन

अमरपुर. नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच बनियाचक मोहल्ले में गुरूवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. मामले को लेकर पीड़ित गृहस्वामी खतरू तांती का पुत्र सुबोध तांती ने बताया कि उनकी मां अपने घर को बंद कर रिश्तेदार के घर गई हुई थी. वह अपने परिवार के साथ अपने-अपने घरों में सो रहे थे. तभी अहले सुबह शोर की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा उनकी मां के घर में आग लगी हुई है. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबु पाया गया. लेकिन तब तक घर में रखा 10 हजार नकद, अनाज, किमती कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया. आगे बताया कि बिजली की तार से निकली चिंगारी से उनके फुस की घर में आग लग गयी. बाद में पीड़ित गृहस्वामी ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर आपदा के तहत मुआवजे की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन