आग लगने से एक घर जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

आग लगने से एक घर जलकर राख

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत अंतर्गत डुबौनी गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि उक्त गांव स्थित टीपु सिंह के घर से अचानक धुंआ उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया. शोर सुनकर गृहस्वामी समेत आस-पड़ोस के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये और आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग रौद्र रूप धारण करते हुए पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया. ग्रामीणों की अथक प्रयास के बाद आग पर काबु पाया गया. लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि आगलगी की घटना में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने का सही कारणो का पता नहीं चल पाया है. मौके पर पंचायत के मुखिया शंकर सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. पीड़ित गृहस्वामी ने मुआवजा राशि के लिए अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन