सभी तैयारी पूरी, 23 को होगी मतगणना

बांका : रविवार को अमरपुर नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. जिला प्रशासन अब मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है. आगामी 23 मई को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मतगणना होगी. इसको लेकर मतगणना केंद्र में 4 टेबुल बनाये गये है. प्रत्येक टेबुल पर दो मतगणना कर्मी एक मतगणना पर्यवेक्षक […]
बांका : रविवार को अमरपुर नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. जिला प्रशासन अब मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है. आगामी 23 मई को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मतगणना होगी. इसको लेकर मतगणना केंद्र में 4 टेबुल बनाये गये है. प्रत्येक टेबुल पर दो मतगणना कर्मी एक मतगणना पर्यवेक्षक व एक सहायक की तैनाती की गयी है. मतगणना कर्मियों को पूर्व में प्रशिक्षित कर दिया गया है. मतगणना स्थल को बैरेकैटिंग कर दी गयी है.
पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मतदान समाप्ति के बाद बनाये गये बज्रगृह में दंडाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रहेगी. साथ ही मतगणना के दौरान पूरे मतगणना प्रक्रिया का वीडियोग्राफी भी कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




