बौंसी में जल्द खुलेगा प्लांट

Updated:
विज्ञापन

बांकाः बांका में सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना शीघ्र होगी. शुक्रवार को जर्मनी की तीन सदस्यीय टीम बांका पहुंची. बिहार सरकार की योजना के तहत राज्य के कई जिलों में पावर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है. बांका में केंद्र ने चार हजार मेगावाट की बिजली परियोजना लगाने की हरी झंडी दे दी […]

विज्ञापन

बांकाः बांका में सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना शीघ्र होगी. शुक्रवार को जर्मनी की तीन सदस्यीय टीम बांका पहुंची. बिहार सरकार की योजना के तहत राज्य के कई जिलों में पावर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है. बांका में केंद्र ने चार हजार मेगावाट की बिजली परियोजना लगाने की हरी झंडी दे दी है. अब इस दौड़ में जिले का बौंसी प्रखंड एक बार फिर बिजली संयंत्र के नये प्रयोग के लिए चुना जा रहा है.

बौंसी प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अब सौर ऊर्जा बिजली परियोजना लगने वाली है.टीम में शामिल दिल्ली के चंद्रशेखर जी व देवघर के अभाष कुमार ने बताया कि बौंसी में सौर ऊर्जा बिजली उत्पादन केंद्र जल्द ही खुलेगी. इसके तहत टीम ने आज स्थल का निरीक्षण किया. कहा कि यहां से बिजली उत्पादन कर बिहार सरकार को बेची जायेगी. उन्होंने बताया कि अभी यह मामला प्राइमरी स्टेज में है. टीम के सदस्य जिला जन संपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार से भी मुलाकात का भावी योजनाओं पर खुलकर चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन