कई घराें के छप्पर उड़ गये

बांका : शनिवार की शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. अचानक बारिश के साथ आये तेज हवा के झोंके से कही घर में लगा चदरा तो कही घर का कंडी को गिरा दिया. जिसमें दो अलग-अलग स्थानों पर लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. […]
बांका : शनिवार की शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. अचानक बारिश के साथ आये तेज हवा के झोंके से कही घर में लगा चदरा तो कही घर का कंडी को गिरा दिया. जिसमें दो अलग-अलग स्थानों पर लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मालूम हो कि सदर प्रखंड क्षेत्र पोखरिया सन्हौला गांव निवासी दिलीप कुमार अपने घर के सामने खड़ा था. इसी क्रम में हल्की बारिश के साथ तेज हवा आया. जिसमें घर पर लगा चदरा हवा में उड़ कर उक्त युवक के हाथ में जा लगा.
जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी होकर लहू-लुहान हो गया. इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां डॉ सुनील चौधरी द्वारा उपचार किया गया. वहीं दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के सहरणा गांव का है. जहां तेज हवा व बारिश को आता देख निरज कुमार सिंह ने घर के बाहर रखा जलावन को घर में रखने के लिए जा रहा था. इसी क्रम में निरज कुमार सिंह के सर पर एक बांस गिर गया. जिसमें उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसका उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




