जुगाड़ गाड़ी में तहखाना बनाकर ले जा रहे 950 बोतल शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

धोरैया पुलिस ने धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग स्थित करहरिया गांव के समीप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.

विज्ञापन

धोरैया. धोरैया पुलिस ने धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग स्थित करहरिया गांव के समीप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करहरिया गांव के समीप शराब की बरामदगी एवं तस्कर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया. इस दौरान चालक जुगाड़ गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा. तलाशी के दौरान लकड़ी के सेंटरिंग वाले सामान के अंदर जुगाड़ गाड़ी में बने तहखाना से नाइट क्वीन नामक 950 बोतल में से 324 लीटर शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि नववर्ष को लेकर शराब की एक बड़ी खेप झारखंड से बिहार मे खपाने का प्रयास किया जा रहा था. पुलिस की तत्परता के कारण शराब माफिया को सफलता नहीं मिल पायी और भारी मात्रा में शराब जब्त करते हुए अग्रिम कारवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन