मंटू खैरा के अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

Published at :23 Feb 2017 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
मंटू खैरा के अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

बांका : पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया मिलिटरी कमिशन (भाकपा माओवादी) के एरिया सब जोनल कमांडर सह एक लाख रूपये के ईनामी नक्सली मंटु खैरा के इनकाउंटर में मारे जाने के बाद से एसपी राजीव रंजन ने बताया है कि मंटू खैरा के अन्य साथियों की पुलिस तालाश कर रही है. पुलिस जिले में नक्सली […]

विज्ञापन

बांका : पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया मिलिटरी कमिशन (भाकपा माओवादी) के एरिया सब जोनल कमांडर सह एक लाख रूपये के ईनामी नक्सली मंटु खैरा के इनकाउंटर में मारे जाने के बाद से एसपी राजीव रंजन ने बताया है कि मंटू खैरा के अन्य साथियों की पुलिस तालाश कर रही है. पुलिस जिले में नक्सली नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कटिबद्ध है. बांका पुलिस द्वारा एक स्पेशल टीम गठित कर नक्सलियों के विरूद्ध अभियान छेड़ा गया है.

आगे उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुट जायें. सरकार और पुलिस उनके पूनर्वास करेगी और उन्हें सहायता व सुरक्षा भी प्रदान करेगी. एसपी ने बताया है कि नक्सली अगर समाज की मुख्य धारा से नहीं जुटकर हिंसा के मार्ग पर चलेंगे तो उनकी भी आगे हालत मंटू खैरा जैसी ही होगी. उधर एसपी के निर्देश पर नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस पदाधिकारी को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन