कनीय अभियंता को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Published at :23 Nov 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
कनीय अभियंता को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

रजौन : विद्युत सेवा बहाल करने गये रजौन के कनीय अभियंता कामदेव मोदक को प्रखंड के मिर्जापुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार को बंधक बना लिया. साथ ही गाली गलौज करते हुए बाइक की चाबी भी छीन लिया. कनीय अभियंता श्री मोदक ने रजौन थाना में आवेदन देकर मिर्जापुर गांव निवासी चमकलाल पंजा, गुड्डू […]

विज्ञापन

रजौन : विद्युत सेवा बहाल करने गये रजौन के कनीय अभियंता कामदेव मोदक को प्रखंड के मिर्जापुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार को बंधक बना लिया. साथ ही गाली गलौज करते हुए बाइक की चाबी भी छीन लिया. कनीय अभियंता श्री मोदक ने रजौन थाना में आवेदन देकर मिर्जापुर गांव निवासी चमकलाल पंजा, गुड्डू यादव,

नितेश कुमार पंजा, दशरथ सिंह सहित कई अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जेई ने कहा है कि कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर मिर्जापुर गांव में 16 केभीए ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद इससे जुड़े उपभोक्ताओं को 63 केभीए ट्रांसफॉर्मर से जोड़ने के लिए गये थे. विद्युत कर्मियों द्वारा एलटी तार को दूसरे ट्रांसफॉर्मर से जोड़ा जा रहा था तभी उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन