पंचायत प्रतिनिधियों ने सुरक्षा को ले जतायी चिंता

Published at :17 Nov 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने सुरक्षा को ले जतायी चिंता

प्रखंड क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला नयी बात नहीं शंभुगंज : सोमवार की रात शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मार कर किया गया है. जिसके बाद से यहां के पंचायत प्रतिनिधियों में अपनी जान की सुरक्षा […]

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला नयी बात नहीं

शंभुगंज : सोमवार की रात शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मार कर किया गया है. जिसके बाद से यहां के पंचायत प्रतिनिधियों में अपनी जान की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है. हालांकि शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला होना कोई नई बात नहीं है. इधर वर्षों पूर्व जान लेवा हमला में बाल बाल बचे वारसावाद पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमन में उनकी पत्नी रीना देवी मुखिया है. ऐसे में उनके उपर कभी भी हमला हो सकता है. वहीं वैदपुर पंचायत के मुखिया राजीव रंजन ने बताया कि उनके उपर भी पूर्व में जानलेवा हमला हो चुका है. उन्होंने भी अपने उपर कभी भी हमले होने की आशंका जाहिर किया है.
वहीं पड़रिया पंचायत के मुखिया विद्या वर्मा, मिर्जापुर पंचायत के मुखिया हीरालाल पासवान, कसबा पंचायत के मुखिया मो. जियाउल रहमान, पंसस ब्रह‍्मप्रकाश सिंह आदि ने बताया कि उनकी लोकप्रियता विरोधियों को नहीं भा रही है. ऐसे में उन लोगों ने भी अपनी जान की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए जिला प्रशासन से सुरक्षा देने की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन