खिलाड़ियों के चयन के लिए आयोजित की गयी प्रतियोगिता

Published at :16 Nov 2016 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ियों के चयन के लिए आयोजित की गयी प्रतियोगिता

राष्ट्रीय मिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए खलाड़ी चयनित बांका : मंगलवार को स्थानीय एसएस बालिका हाई स्कूल में राष्ट्रीय मिनी बॉलीबाल प्रतियोगिता के चयन के लिए प्रतिभागियों के बीच चयन प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय मीनी वॉलीबाल अंडर 14 एवं राज्यस्तरीय सब जूनियर बॉलीबाल अंडर 16 के लिए खिलाडियों का चयन किया गया. चयनित […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय मिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए खलाड़ी चयनित

बांका : मंगलवार को स्थानीय एसएस बालिका हाई स्कूल में राष्ट्रीय मिनी बॉलीबाल प्रतियोगिता के चयन के लिए प्रतिभागियों के बीच चयन प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय मीनी वॉलीबाल अंडर 14 एवं राज्यस्तरीय सब जूनियर बॉलीबाल अंडर 16 के लिए खिलाडियों का चयन किया गया. चयनित खिलाडियों में बालक वर्ग में बेगूसराय से शिवम कुमार, शुभम् कुमार, आनंद प्रताप सिंह, रोहन कुमार, दिलखुश, राजहंस कुमार एवं अंकेश कुमार का चयन हुआ है.
भागलपुर जिला से अनुराग कुमार झा, ओम कुमार एवं मणिपुष्पक शामिल हैं. जबकि बांका जिला से राज झा, अंकित आनंद का नाम शामिल है. अतिरिक्त खिलाडी में रजनीश पाठक जिला सारण, अभिषेक कुमार एवं सुचित कुमार बेगूसराय को रखा गया है. वही अंडर 14 बालिका वर्ग में भागलपुर जिला से दीप अंबिका, अंशु, प्रेरणा, रितु कुमारी, गुंजन कुमारी का चयन हुआ है. बालिका वर्ग में बेगूसराय से अंजली कुमारी, दिलखुश कुमारी एवं पुंजित कुमारी चयनित हुई है. जबकि बांका जिला से सपना कुमारी, तान्या श्रेया, निकिता कुमारी का चयन हुआ है. वही नौगछिया से मात्र एक खिलाडी शताक्षी कुमारी का नाम शामिल है.
जबकि अतिरिक्त खिलाडी में बांका जिला के सोनु प्रिया, निधि पांडे, तन्नु झा एवं श्रधा को रखा गया है. ये सभी चयनित खिलाडी आगामी 18 नबंवर को चयन समिति ने हरहाल में बरौनी स्टेशन पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है. प्रतियोगिता का विधिवत उद‍्घाटन विधायक संजीव चौरसिया एवं आयोजक महादेव इन्कलेव के जीएम रूद्र प्रताप सिंह, बॉलीबाल संघ के सचिव रामाशीष सिंह, उपाध्यक्ष मनोज यादव ने संयुक्त रूप से किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन