बेलहर में संवेदक से मांगी आठ लाख की लेवी

बेलहर : थाना क्षेत्र के बेलहर संदीप पथ से जमुआ गांव तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण करा रहे संवेदक से नक्सलियों ने आठ लाख रुपये की लेवी की मांग की है. शुक्रवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार हथियार बंद नक्सली निर्माण स्थल पर आये थे और कार्य एजेंसी के […]
बेलहर : थाना क्षेत्र के बेलहर संदीप पथ से जमुआ गांव तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण करा रहे संवेदक से नक्सलियों ने आठ लाख रुपये की लेवी की मांग की है.
शुक्रवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार हथियार बंद नक्सली निर्माण स्थल पर आये थे और कार्य एजेंसी के संवेदक व मुंशी की खोजबीन कर रहे थे. लेकिन किसी का अता-पता नहीं होने के कारण नक्सली धमकी देते हुए निकल गये. इससे ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है. ग्रामीण कार्य विकास विभाग बांका-02 से जमुई सोनो के संवेदक राजेश कुमार सिंह द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




