बच्चों के झगड़ों को लेकर मारपीट में चार जख्मी

बेलहर : थाना क्षेत्र के रांगा एवं तिलवरिया गांव में बच्चों के झगड़ों को लेकर हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जानकारी के अनुसार रंगा गांव के बच्चे तिलवरिया प्रोन्नत मध्य विद्यालय में पढ़ने के लिए आते हैं. जहां दोनों गांव के बच्चे 2 […]
बेलहर : थाना क्षेत्र के रांगा एवं तिलवरिया गांव में बच्चों के झगड़ों को लेकर हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जानकारी के अनुसार रंगा गांव के बच्चे तिलवरिया प्रोन्नत मध्य विद्यालय में पढ़ने के लिए आते हैं. जहां दोनों गांव के बच्चे 2 दिन पूर्व आपस में झगड़ा कर लिये थे.
जिस पर तिलवरिया गांव के हरिनारायण पंडित एवं संतोष कुमार के द्वारा रंगा गांव के छात्र अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, संतोष कुमार, बाल्मीकि कुमार को लाठी से मारकर जख्मी कर देने का आरोप छात्रों द्वारा लगाया जा रहा है. वहीं इसी पर इन जख्मी छात्रों के अभिभावक मुन्ना यादव, ब्रजेश यादव आदि पर तिलवरिया गांव आकर हरिनारायण पंडित एवं संतोष पंडित को मारकर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है. वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर एक आरोपी मुन्ना यादव को पकड़ कर अपनी गिरफ्त में ले लिया है. इस पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाना में लिखित आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




