छापेमारी कर 84 बोतल विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी कर 84 बोतल विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

बिहारीगंज पुलिस ने गुरुवार रात्रि गुप्त सूचना आधार पर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल किया है. थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि बीती रात पुलिस को जानकारी मिली कि लक्ष्मीपुर नहर के पास शराब की एक बड़ी खेप को शुक्रवार सुबह बिहारीगंज बाजार में खपाने की तैयारी हो रही है. थानाध्यक्ष अमित रंजन ने सशस्त्र बल को तैयार किया और गुप्त सूचना के बताये स्थान पर पुलिस फोर्स के साथ धावा बोला. पुलिस के आने की भनक पाते ही शराब का अवैध कारोबारी विदेशी शराब की बड़ी खेप छोड़ भाग निकले. सशस्त्र बल के साथ स्वयं मौजूद थानाध्यक्ष ने विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल किया. शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष अमित रंजन ने प्रेस को बताया कि छापेमारी में इम्पीरियल ब्लू की 750 मिली लीटर की 65 बोतल, इम्पीरियल ब्लू की 375 मिली लीटर की 10 बोतल, हेयवर्ड्स 5000 स्ट्रांग बीयर की 09 बोतल बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी दल में थाना के और भी पदाधिकारी तथा सशस्त्र जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन