प्रसाद खाने के दौरान मारपीट, तीन जख्मी

Published at :04 Aug 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसाद खाने के दौरान मारपीट, तीन जख्मी

बांका : सदर थाना क्षेत्र के डाड़ा गांव में मंगलवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ. जानकारी के अनुसार डाड़ा गांव के लैया टोला में मंगलवार को गंवारी पूजा हो रहा था. जिसमें रजौन थाना क्षेत्र के मोहना गांव निवासी सुरेश लैया, उषा देवी, रोहित कुमार पूजा में शामिल होने के लिए […]

विज्ञापन

बांका : सदर थाना क्षेत्र के डाड़ा गांव में मंगलवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ. जानकारी के अनुसार डाड़ा गांव के लैया टोला में मंगलवार को गंवारी पूजा हो रहा था. जिसमें रजौन थाना क्षेत्र के मोहना गांव निवासी सुरेश लैया, उषा देवी, रोहित कुमार पूजा में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के घर पहुंचे थे.

देर रात में प्रसाद खाने के दौरान प्रमोद लैया एवं सुरेश के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान प्रमोद ने लाठी से सुरेश, उषा देवी एवं रोहित कुमार को मार कर जख्मी कर दिया. उक्त तीनों व्यक्ति को लहू-लुहान देख कर स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया. घायलों के परिजन ने इसकी सूचना बांका थाना में आवेदन देकर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन