बंद रहता है स्टेशन कार्यालय

Published at :02 Aug 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
बंद रहता है स्टेशन कार्यालय

बांका : स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों से लेकर अधिकारी तक को किसी का भी डर नहीं रहने के कारण वह बराबर स्टेशन से फरार ही रहते है. जब तक स्टेशन पर ट्रेन का समय रहता है तब तक स्टेशन का कार्यालय सहित उप स्टेशन प्रबंधक का कार्यालय खुला रहता है लेकिन जैसे ही ट्रेन गुजर […]

विज्ञापन

बांका : स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों से लेकर अधिकारी तक को किसी का भी डर नहीं रहने के कारण वह बराबर स्टेशन से फरार ही रहते है. जब तक स्टेशन पर ट्रेन का समय रहता है तब तक स्टेशन का कार्यालय सहित उप स्टेशन प्रबंधक का कार्यालय खुला रहता है लेकिन जैसे ही ट्रेन गुजर जाती है स्टेशन के अधिकारी अपनी दुकान समेट कर फरार हो जाते है.

रविवार की शाम को भी बांका स्टेशन का कार्यालय और एएसएम का कार्यालय बंद मिला जबकि इस वक्त श्रावणी मेला चल रहा है. किसी भी वक्त भागलपुर सुलतानगंज मार्ग और जसीडीह झाझा मार्ग ब्लॉक हो सकता है ऐसे में अगर उप स्टेशन प्रबंधक का कार्यालय बंद रहेगा तो रेलवे के अधिकारी फोन करते रह जायेंगे लेकिन उनका फोन कौन उठायेगा. इस वक्त बांका स्टेशन के उप स्टेशन प्रबंधक विवेकानंद मिश्रा है.

कहते हैं स्टेशन प्रबंधक: स्टेशन प्रबंधक एस खाखा का कहना है कि चाय पानी पीने वह कहीं बाहर गये होंगे.
कहते हैं डीआरएम: वहीं पूर्व रेलवे के डीआरएम का कहना है कि मामले की जांच की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन