कब बंटेगा डीजल अनुदान, जब सुख जायेंगे खेत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

एक सप्ताह से वर्षा नहीं होने से है बेचैनी डीजल अनुदान के लिए 3.39 की राशि स्वीकृत हो चुका है पहली किस्त का भुगतान किसानों के चेहरे पर दिख सकती है चिंता की लकीर बांका : पिछले एक सप्ताह से इंद्र भगवान के रूठ जाने से किसानों की धड़कने तेज कर दी है. क्योंकि अब […]
विज्ञापन
एक सप्ताह से वर्षा नहीं होने से है बेचैनी
डीजल अनुदान के लिए 3.39 की राशि स्वीकृत
हो चुका है पहली किस्त का भुगतान
किसानों के चेहरे पर दिख सकती है चिंता
की लकीर
बांका : पिछले एक सप्ताह से इंद्र भगवान के रूठ जाने से किसानों की धड़कने तेज कर दी है. क्योंकि अब धान के खेत सुखकर फटने लगे हैं. किसानों के बीच बेचैनी का आलम यह है कि उन्होंने जो कर्ज लेकर धान की बुआई की है वह पैसा भी डूब जायेगा तो वह कर्जदार को पैसे कहां से लौटायेंगे. अब किसानों को एक मात्र सहारा सरकार के द्वारा मिलने वाले डीजल अनुदान पर ही है. सरकार ने खरीक फसल की अच्छी ऊपज को लेकर जिले को डीजल अनुदान भेज दिया गया है. लेकिन अगर वह डीजल अनुदान सही समय पर वितरीत नहीं हुआ तो भी उस डीजल अनुदान का क्या फायदा. सरकार ने 3.39 करोड़ रुपये डीजल अनुदान के तौर पर इस जिले को मुहैया कराये है.
लेकिन जब किसान की कमर टूट ही जायेगी तो उस 3 करोड़ रुपये का क्या होगा ? सावन के आगमन के पूर्व से ही हो रही बरसात को देख कर किसान के चेहरे खिल गये थे और प्राय: सभी किसानों ने कर्ज लेकर धान के बीच को खरीद उसकी बुआई कर दी थी. लेकिन पिछले एक सप्ताह से बरसात नहीं होने की वजह से अब खेतों में दरार उत्पन्न होने लगे है. जिसको देख कर किसानों के चेहरे पर बेचैनी हो गयी है. अपनी फसल को बचाने के लिए किसान पुन: कर्जदारों के घरों के चक्कर लगाने लगे हैं कि किसी प्रकार उनके खेत को अमृत मिले और वह बर्वाद होने से बचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










