बिजली से वंचित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. आश्वासन के बाद भी विभाग ने नहीं किया था काम बिजली विभाग की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर विरोध जताया. जानकारी के अनुसार नवटोलिया डुमरामा के ग्रामीणों की बिजली एक सप्ताह से पूर्ण रुपेण बंद थी. अमरपुर : ग्रामीणों ने बिजली विभाग को लिखित आवदेन भी दिया. विभाग द्वारा […]
विज्ञापन
आक्रोश. आश्वासन के बाद भी विभाग ने नहीं किया था काम
बिजली विभाग की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर विरोध जताया. जानकारी के अनुसार नवटोलिया डुमरामा के ग्रामीणों की बिजली एक सप्ताह से पूर्ण रुपेण बंद थी.
अमरपुर : ग्रामीणों ने बिजली विभाग को लिखित आवदेन भी दिया. विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही ठीक कर देंगे, लेकिन एक सप्ताह के बाद शनिवार को ग्रामीण दुबारा बिजली ऑफिस गये तो उन्हें ऑफिस में कहा गया कि आज ठीक नहीं होगा. इस बात को सुन कर सभी ग्रामीण वापस लौट गये और अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान उन्होंने सड़क पर टायर जला कर बिजली विभाग के अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की.
सड़क जाम की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार मंडल ने चार पांच ग्रामीणों से मोबाइल पर संपर्क कर बिजली ठीक कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम खत्म किया. पुलिस ने बिजली विभाग के अभियंता से बात कर अविलंब तार बदल कर बिजली चालू करने को कहा. इसके बिजली विभाग के मिस्त्री अविलंब गांव पहुंचे व बिजली चालू करने के प्रयास में लग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










