इनारावरण में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

Published at :17 Apr 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
इनारावरण में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण स्थित भूतनाथ धर्मशाला के निकट शनिवार की सुबह हुई बाइक दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी शैलेश मिश्रा व परेश मिश्रा ग्राम देवघर को ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण स्थित भूतनाथ धर्मशाला के निकट शनिवार की सुबह हुई बाइक दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी शैलेश मिश्रा व परेश मिश्रा ग्राम देवघर को ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया.

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य के संवेदक द्वारा सड़क किनारे जमा किये गये कूड़े के ढेर के कारण हमेशा बाइक एवं अन्य वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है.

इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र संवेदकों द्वारा सड़क किनारे लगाये गये कूड़े के ढेर को हटवाने की मांग की है, ताकि मार्ग से गुजरने वाले लोग सुरक्षित रह सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन