झारखंड के युवक से पुलिस ने की पूछताछ

Published at :03 Apr 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के युवक से पुलिस ने की पूछताछ

बेलहर : झारखंड के परसुडीह थाना पुलिस ने बेलहर बाजार के युवक विष्णुकांत भगत को बेलहर थाना पर लाकर घंटों पूछताछ की. जानकारी के अनुसार विष्णुकांत भगत के द्वारा परसुडीह के एक व्यक्ति के मिस्डकॉल द्वारा आये नंबर से लगातार बात करने के कारण संदेह के घेरे में आ चुका है. परसुडीह के पुलिस अनि […]

विज्ञापन

बेलहर : झारखंड के परसुडीह थाना पुलिस ने बेलहर बाजार के युवक विष्णुकांत भगत को बेलहर थाना पर लाकर घंटों पूछताछ की. जानकारी के अनुसार विष्णुकांत भगत के द्वारा परसुडीह के एक व्यक्ति के मिस्डकॉल द्वारा आये नंबर से लगातार बात करने के कारण संदेह के घेरे में आ चुका है. परसुडीह के पुलिस अनि वाई शुक्ला ने बताया कि जिस व्यक्ति से यह बात करता था.

उसी व्यक्ति पर उसने अपने बेटे की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है. जिस कारण कॉल डिटेल में इसके नंबर होने पर इससे पूछताछ की जा रही है.

हालांकि उन्होंने बताया कि जिस लड़के के गायब होने का मामला है. उसमें कुछ प्रमाण प्राप्त हुआ है. जिससे यह प्रतीत होता है कि वह घर से किसी लड़की के प्रेम -प्रसंग मामले में झगड़ा कर भागा है. उन्होंने बताया कि विष्णुकांत को एक नोटिस देकर छोड़ दिया जायेगा, लेकिन जांच के क्रम में जब इनका जरूरत होगा इन्हें उपस्थित होना पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन