ऑटो व बाइक की टक्कर में चार घायल

Published at :30 Mar 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व बाइक की टक्कर में चार घायल

पंजवारा : थाना क्षेत्र के लीला बाबा स्थान के पास मंगलवार को ऑटो और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक ऑटो पंजवारा से गोड्डा के लिये सवारी लेकर जा रही थी. इसी बीच लीला बाबा के समीप पहुंचने पर गोड्डा की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा […]

विज्ञापन
पंजवारा : थाना क्षेत्र के लीला बाबा स्थान के पास मंगलवार को ऑटो और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक ऑटो पंजवारा से गोड्डा के लिये सवारी लेकर जा रही थी.
इसी बीच लीला बाबा के समीप पहुंचने पर गोड्डा की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा कर पलट गयी. जिससे ऑटो पर सवार शालीग्राम ठाकुर, गोरेलाल ठाकुर ग्राम गोरटिया, जग्गनाथ एवं लीला देवी ग्राम खटनई गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पंजवारा प्राइवेट क्लिनिक में किया गया. इधर मौके का फायदा उठा कर मोटर साइकिल सवार एवं ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन