कटोरिया में मजाक बन कर रह गयी बुनियादी महापरीक्षा

Published at :21 Mar 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया में मजाक बन कर रह गयी बुनियादी महापरीक्षा

कटोरिया : साक्षर भारत मिशन के तहत आयोजित महापरीक्षा कटोरिया प्रखंड में मजाक बन कर रह गयी़ चूंकि अधिकांश लोक शिक्षण केंद्रों व वीटी द्वारा निरक्षर को साक्षर करने का कार्यक्रम यहां कागजी घोड़ा पर ही दौड़ता है़ इसलिए परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में फर्जी नवसाक्षर महिलाओं को बुलाकर जैसे-तैसे परीक्षा के कोरम को […]

विज्ञापन

कटोरिया : साक्षर भारत मिशन के तहत आयोजित महापरीक्षा कटोरिया प्रखंड में मजाक बन कर रह गयी़ चूंकि अधिकांश लोक शिक्षण केंद्रों व वीटी द्वारा निरक्षर को साक्षर करने का कार्यक्रम यहां कागजी घोड़ा पर ही दौड़ता है़ इसलिए परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में फर्जी नवसाक्षर महिलाओं को बुलाकर जैसे-तैसे परीक्षा के कोरम को पूरा कर लिया गया़ किसी केंद्र पर दादी की कॉपी पोता लिख रहा था,

तो कहीं वीटी (मैट्रिक की छात्रा) द्वारा ही परीक्षार्थी की कॉपी भरी जा रही थी़ कई परीक्षार्थी ऐसे भी थे, जिन्हें यह पता ही नहीं था कि उन्हें यहां क्यों बुलाया गया है़ निरक्षर महिलाएं सामने रखी कॉपी को कौतूहल के साथ देख रही थी़ पढ़ाई के बारे में पूछने पर बताया कि यदि उन्हें पढ़ाया गया रहता, तो वह कॉपी पर अपना नाम खुद जरूर लिखती़ छाताकुरूम गांव की एक 70 वर्षीय वृद्धा हेमा देवी ने बताया कि उसे अन्य महिलाओं के साथ यहां क्यों बुलाया गया है, पता ही नहीं है़ हालांकि उनकी कॉपी कुछ देर बाद ही जवाबों से भर दी गयी थी़

प्रोन्नत मध्य विद्यालय सुपाहा केंद्र पर प्रिंस नाम का एक बच्चा कॉपी भर रहा था़ पूछने पर बताया कि दादी की कॉपी में जवाब भर रहे हैं. इसी केंद्र पर नवसाक्षरों के साथ बैठी एक वीटी कॉपी में जवाब लिख रही थी़ उसने बताया कि आंटी की मदद कर रहे हैं. प्रखंड के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर खुल्लम-खुल्ला कदाचार के बीच बुनियादी परीक्षा संपन्न हुई़

15 केंद्रों पर 2637 नवसाक्षर : बुनियादी महापरीक्षा के तहत कटोरिया प्रखंड के कुल पंद्रह लोक शिक्षण केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था़ जहां भारी कुव्यवस्था के बीच 2637 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी़ प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया परीक्षा केंद्र पर 110, प्रोन्नत मध्य विद्यालय सुपाहा में 145, मोथाबाड़ी में 140, बड़वासिनी 200, देवासी 210, मनिया पंचायत के एलएसके में 174 नवसाक्षरों ने महापरीक्षा में भाग लिया़ कटोरिया बीआरसी में बनाये गये कंट्रोल रूम में लेखा समन्वयक निकहत परवीन ने दिन भर र्केप कर सभी परीक्षा केंद्रों से रिपोर्ट ली़ वहीं केआरपी प्रफुल्ल कुमार ने भी कुछ केंद्रों का निरीक्षण किया़ जबकि प्रखंड समन्वयक पद पर चयनित प्रियंका कुमारी ने किसी भी केंद्र पर उपस्थिति दर्ज नहीं की़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन