डीटीओ ने बालू लोड तीन ट्रकों को किया जब्त

Published at :02 Mar 2016 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
डीटीओ ने बालू लोड तीन ट्रकों को किया जब्त

कटोरिया : जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश प्रसाद ने सोमवार की रात बालू लदी तीन ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर लिया़ जब्त ट्रकों को कटोरिया थाना को सुपुर्द कर दिया गया है़ उक्त दो ट्रक व एक हाइवा बालू लेकर बांका की ओर जा रही थी़ जिसे कटोरिया चौक पर पकड़ा गया़ तीनों वाहन के चालकों […]

विज्ञापन

कटोरिया : जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश प्रसाद ने सोमवार की रात बालू लदी तीन ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर लिया़ जब्त ट्रकों को कटोरिया थाना को सुपुर्द कर दिया गया है़ उक्त दो ट्रक व एक हाइवा बालू लेकर बांका की ओर जा रही थी़ जिसे कटोरिया चौक पर पकड़ा गया़ तीनों वाहन के चालकों को जुर्माना की राशि जमा करने हेतु सीजर लिस्ट काट कर दे दिया गया है़

ओवरलोड बालू लदी ट्रकों के परिचालन के खिलाफ डीटीओ द्वारा चलाये गये अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है़ डीटीओ ने बताया कि यह जांच अभियान प्रत्येक दिन अलग-अलग जगहों पर निरंतर जारी रहेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन