भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल

कटोरिया : कटोरिया बाजार के बांका रोड में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष से दो सहोदर भाई राजीव कुमार गुप्ता व उत्तम कुमार गुप्ता जख्मी हो गये़ ग्रामीणों ने घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक […]
कटोरिया : कटोरिया बाजार के बांका रोड में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष से दो सहोदर भाई राजीव कुमार गुप्ता व उत्तम कुमार गुप्ता जख्मी हो गये़ ग्रामीणों ने घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद राजीव गुप्ता को देवघर रेफर कर दिया़ देवघर से भी चिकित्सकों ने बेहोशी की हालत में जख्मी को पटना रेफर कर दिया है.
घटना के संबंध में जख्मी उत्तम गुप्ता के द्वारा थाना में चचेरे भाई सुरेश साह, रमेश साह, चाचा विश्वनाथ साह आदि के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है़ बांका रोड में विश्वनाथ साह सप्लाई वाटर का कनेक्शन के लिए पक्की सड़क की खुदाई करवा कर अपने जमीन में पानी ले जाना चाहते थे, जबकि विपक्षी राजीव गुप्ता, उत्तम गुप्ता आदि का कहना था कि पहले पुराना जमीन विवाद का निदान कर बंटवारा हो़ इसी बीच दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गयी़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










