जिले की 73 हजार 113 महिलाओं को मिला 10-10 हजार

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को राज्य भर की 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गयी है.

विज्ञापन

बांका. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को राज्य भर की 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गयी है. राज्यस्तरीय इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 25 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से कुल 2500 करोड़ की राशि भेज गयी है. बांका जिले में 73 हजार 113 लाभुकों को यह राशि भेजी गयी है. कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समाहरणालय में आयोजित किया गया. इसको लेकर जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायत स्तर पर जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ एवं जीविका महिला ग्राम संगठन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर राशि अंतरण का सीधा प्रसारण दिखाया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीएम नवदीप शुक्ला, डीडीसी उपेंद्र सिंह, डीआरडीए निदेशक श्रीनिवास, परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार, जीविका पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन