चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक से 69 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दो बाइक से 69 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

चांदन. चांदन थाना द्वारा होली पर्व के मद्येनजर चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत चांदन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चेकिंग के दौरान 69 बोतल अवैध विदेशी शराब सहित दो बाइक जब्त की गई है. गुप्त सूचना के आधार पर दोनिया-लठाने ग्रामीण सड़क स्थित लठाने नदी घाट के पास जांच के क्रम में पुलिस ने दो मोटरसाइकिल से 69 बोतल में कुल 42.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की. पुलिस टीम को देखते ही दोनों मोटरसाइकिल के चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकलने में सफल रहे. एक बाइक के पीछे सब्जी के कैरेट में शराब छिपाकर रखी गई थी, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर बोरी में भरकर शराब ले जाई जा रही थी. बताया जाता है कि तस्कर शराब की खेप लेकर कटोरिया की ओर जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जब्त मोटरसाइकिल और शराब को थाना लाया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन