सिंगल टेंडर से फंसा पेच

बांका : शहर के सबसे प्रमुख मार्ग एस एच 19 पर अभी और धूल उड़ेगी. नयी सरकार के बनने के बाद लोगों को उसी पुरानी सड़कों से होकर आवागमन करना होगा. जिले के अधिकारियों के द्वारा सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है लेकिन अब प्रदेश पथ निर्माण के इंजीनियर के कार्यालय में […]
बांका : शहर के सबसे प्रमुख मार्ग एस एच 19 पर अभी और धूल उड़ेगी. नयी सरकार के बनने के बाद लोगों को उसी पुरानी सड़कों से होकर आवागमन करना होगा. जिले के अधिकारियों के द्वारा सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है लेकिन अब प्रदेश पथ निर्माण के इंजीनियर के कार्यालय में फाइल अटकी हुई है. भागलपुर से झारखंड को जोड़ने वाली एस एच 19 का अब तक निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं होती लग रही है.
इस पथ से बिहार के बांका और झारखंड के देवघर, दुमका और गोड्डा जाया जाता है. इन जिले में जाने के लिए लोगों को धूल भरी सड़क से गुजरना होता है. इस मार्ग से होकर छोटी, बड़ी और दोपहिया वाहन भी गुजरती है. पथ के निर्माण नहीं होने की वजह से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं.
जब वाहन गुजरते हैं तो काफी धूल उड़ती है. उस मार्ग से गुजरने वाले लोग को काफी परेशानी हो रही है. जिस कारण कई लोग बीमार भी हो रहे हैं. लोग इस सड़क होकर आना नहीं चाहते हैं. जर्जर सड़क के कारण जहां हमेशा दुर्घटनाएं होती हैं वहीं ट्रकों का गुल्ला टूटने से जाम भी लगा रहता है. उड़ते धूल के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पउ़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










