नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Published at :03 Nov 2015 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

बौसी : थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनपुर गांव में नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के ही दो युवकों ने घर से उठाकर खेत में ले जाकर कर दुष्कर्म का प्रयास किया. इस संबंध में पीड़िता ने मंगलवार की सुबह बौंसी थाना आकर आपबीती पुलिस को सुनाई. इसके बाद केस को महिला थाना ट्रांसफर कर दिया गया. […]

विज्ञापन

बौसी : थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनपुर गांव में नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के ही दो युवकों ने घर से उठाकर खेत में ले जाकर कर दुष्कर्म का प्रयास किया. इस संबंध में पीड़िता ने मंगलवार की सुबह बौंसी थाना आकर आपबीती पुलिस को सुनाई.

इसके बाद केस को महिला थाना ट्रांसफर कर दिया गया. महिला थाना पहुंच कर पुलिस के समकक्ष पीड़िता ने कहा कि घर में वह भाभी के साथ सोयी हुई थी. घर में भाई व पिता नहीं थे. रात में 11 बजे शौच करने वह बाहर निकली तो इसी बीच पड़ोस में रहने वाले गौतम साह पिता पोस्पे साह व उसका साथी पनसु साह पिता रवि साह आ गया.

जबरदस्ती उठाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान पीड़िता ने किसी तरह जान बचा कर भागी. घर पहुंच कर भाभी को इसकी जानकारी दी. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मणी कुमारी ने कहा कि नाबालिग के द्वारा दिये गये आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दोनों युवकों ने मिल कर दुष्कर्म का प्रयास किया है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन