अमरपुर के 29 बूथों पर 59 प्रतिशत हुआ मतदान
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 11 पंचायत के 29 बूथो पर पैक्स चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया.
अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 11 पंचायत के 29 बूथो पर पैक्स चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. इस दौरान 11 पंचायतों में 59 प्रतिशत मतदान हुआ. कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से लगभग सभी बूथो पर मतदान शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा. इसके बाद देर शाम से मतगणना का कार्य आरंभ हुआ और देर रात तक चलता रहा. इसको लेकर आधा दर्जन टेबुल बनाये गये थे. विधि व्यवस्था को लेकर बांका एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ विपिन बिहारी, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा पुलिस बलों के साथ सभी बूथों पर गश्ती कर चुनाव कर्मी को विशेष दिशा-निर्देश देते नजर आ रहे थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए