ठाकुरबाड़ी से दरभाषण नदी तक निकली भव्य कलश यात्रा

Published at :19 Oct 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरबाड़ी से दरभाषण नदी तक निकली भव्य कलश यात्रा

कटोरिया : वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार को पूजन स्थल ठाकुरबाडी से दरभाषण नदी तट के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें दो सौ एक्यावन कुंआरी कन्याओं ने भाग लिया. बैंड बाजा के साथ निकली कलश यात्रा में सभी कन्याएं अपने सिर पर कलश लेकर लगभग दो किलोमीटर पैदल चलते हुए […]

विज्ञापन

कटोरिया : वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार को पूजन स्थल ठाकुरबाडी से दरभाषण नदी तट के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें दो सौ एक्यावन कुंआरी कन्याओं ने भाग लिया. बैंड बाजा के साथ निकली कलश यात्रा में सभी कन्याएं अपने सिर पर कलश लेकर लगभग दो किलोमीटर पैदल चलते हुए दरभाषण नदी पहुंची.

जहां पुरोहित प्रमोद पांडेय एवं सागर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी पूजन कलश में नदी का पवित्र जल भरवाया. इसके बाद जल से भरे कलश लेकर सभी कन्याएं वापस ठाकुरबाडी पहुंची.

जहां पूजा समिति के सदस्यों ने सभी कन्याओं का पैर धोकर उनसे आशीर्वाद लिया. शरबत पिलाकर उनका स्वागत भी किया. आयोजन को सफल बनाने में पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, पूजा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष वकील साह, सचिव गणेश तम्बोली, कोषाध्यक्ष बलराम साह, विनोद वर्णवाल, रामकैलाश गुप्ता, रंजीत गुप्ता, झारी साह, गुड्डु साह आदि ने अहम भूमिका निभायी.

इधर कटोरिया हाट परिसर स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में भी विधि विधान के साथ पूजन कार्यक्रम का संचालन हो रहा है. यहां पूजा समिति के प्रबंधक अभिमन्यु सिंह, नित्यानंद सिंह, कुंदन सिंह, कवींद्र कुमार सिंह आदि सराहनीय योगदान दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन