सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की अपील तेज वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई

बांका/बौंसी : टाउन थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह व बांका बीडीओ मनोज कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शांति पूर्ण माहौल में त्योहार को मनाये इसके लिए प्रशासन भी आप लोगों के साथ […]
बांका/बौंसी : टाउन थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह व बांका बीडीओ मनोज कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शांति पूर्ण माहौल में त्योहार को मनाये इसके लिए प्रशासन भी आप लोगों के साथ है.
वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंदिर के मेढ़ पति को निदेश देते हुए कहा कि त्योहार को लेकर एक कमेटी का गठन कर ले और इसकी सूची नाम, पता, फोटो व मोबाइल नंबर के साथ जल्द से जल्द थाने में उपलब्ध करा दे. जिससे सभी कमेटी के लोगों को थाना से लाइसेंस दिया जायेगा. बैठक में उपस्थित लोगों की बात सुन कर थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार के मौके पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती दल तेज कर दिया जायेगा.
साथ ही शराब पी कर उत्पात मचाने वाले लोगों को पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. त्योहार को लेकर जो भी तेज वाहन सड़क पर चलायेंगे उनके विरुद्ध भी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूली जायेगी. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य बमबम यादव, मुखिया अनंत चौधरी, मो जुमन, सच्चिदानंद तिवारी, महेश्वरी यादव सहित पंचायत प्रतिनिधि, मेढ़ पति व गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










