चुनावी मुद्दा बनेगा नवादा

प्रतिनिधि : धोरैया विधानसभा चुनाव को लेकर जहां पूरे बिहार का राजनीतिक तापमान सिर चढ़कर बोल रहा है, वहीं धोरैया विधानसभा क्षेत्र में भी राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गयी है़ इस बीच आम जनता भी मजे लेने में पीछे नहीं है़ नेताओं के स्वागत के लिए गांवों में तैयारियां प्रारंभ हो गयी है़ नेताओं का […]
प्रतिनिधि : धोरैया विधानसभा चुनाव को लेकर जहां पूरे बिहार का राजनीतिक तापमान सिर चढ़कर बोल रहा है,
वहीं धोरैया विधानसभा क्षेत्र में भी राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गयी है़ इस बीच आम जनता भी मजे लेने में पीछे नहीं है़ नेताओं के स्वागत के लिए गांवों में तैयारियां प्रारंभ हो गयी है़
नेताओं का स्वागत आमजनता सवालों से करेंगे़ ऐसे में धोरैया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में एक बार फिर नवादा को प्रखंड बनाये जाने का मुद्दा यहां असरदार होगा़
जिले के धोरैया विधानसभा क्षेत्र के रजौन प्रखंड के नवादा क्षेत्र की एक बड़ी आबादी करीब दो दशकों से छली जा रही है़ इसकी कसक यहां के लोगों में है़ सिर्फ बोट बटोर कर चले गये नवादा को प्रखंड का दर्जा दिये जाने की घोषणा कई नेता सार्वजनिक रूप से सभाओं में कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










